गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:01 pm3 मिनट पठन समय

कल होगा सांसद खेल महोत्सव का समापन, प्रधानमंत्री करेगें संबोधित, मुख्यमंत्री विजेताआंे को पुरस्कार वितरित व उत्साहर्वधन करेंगें

देहरादून-  पवेलियन ग्राउंड मे भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद डा. नरेश बंसल के तत्वाधान मे

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

24 दिसंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
कल होगा सांसद खेल महोत्सव का समापन, प्रधानमंत्री करेगें संबोधित, मुख्यमंत्री विजेताआंे को पुरस्कार वितरित व उत्साहर्वधन करेंगें

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

देहरादून-  पवेलियन ग्राउंड मे भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद डा. नरेश बंसल के तत्वाधान मे खेल, शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव के जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन आज विभिन्न खेलो के फाइनल मैच खेले गए।

कार्यक्रम मे पहुंच डा. नरेश बंसल ने सभी खिलाडियों से बातचीत की व सभी का उत्साहर्वधन किया। ड़ा नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधान सेवक नरेन्द्र भाई मोदी  की प्रेरणा से आयोजित इस खेल महोत्सव मे हर स्तर पर खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। जिससे नित नए खिलाड़ी मैदान मे आ रहे है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि 27 अक्टूबर, 2025 को सेवा पखवाड़े से शुरू हुए इस सांसद खेल महोत्सव मे पूरे भारत के सांसदो ने अपने क्षेत्रो मे इसे कराया व अब इसेेे कल 25 दिसम्बर, 2025 को अटल जी की जन्म जंयती के अवसर पर पूरे भारत मे एक साथ समापन होगा।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री  र्वचुअल माध्यम से समस्त आयोजित कार्यक्रमांे को संबोधित करेंगें व खिलाडियों से चर्चा वार्ता करेगें।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि इसी क्रम मंे देहरादून मे भी कल परेड ग्राउंड मे सांसद खेल महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। जिसमे मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी होगें व पीएम मोदी जी यहां भी खिलाडियों को संबोधित करेंगें। इसके बाद विजेता खिलाड़ी व टीमो को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि आज फुटबाल, वालीबाॅल, हाॅकी, ऐथलेटीक्स, पिट्ठू व कब्बडी के बालक एवं बालिका वर्ग के फाईनल मैच खेले गए।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि यह खेल महोत्सव भारतीय खेल को नई ऊंचाईयों पर लेेेकर जाएगा। डा. नरेश बंसल ने सभी से कल समापन कार्यक्रम मे पहुंचने का आग्रह किया।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026