गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:56 am3 मिनट पठन समय

नववर्ष से पहले ही हांफने लगी पहाड़ों की रानी, बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ने से शहर हुआ पैक

देहरादून। नववर्ष से पहले ही पहाड़ों की रानी मसूरी हांफने लगी है। बड़ी संख्या में पर्यटक

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

25 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। नववर्ष से पहले ही पहाड़ों की रानी मसूरी हांफने लगी है। बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ने से शहर पैक हो गया है। दिनभर चारों ओर वाहन रेंगते रहे। मसूरी के होटल-गेस्ट हाउस में 90 प्रतिशत बुकिंग है। जबकि, माल रोड समेत तमाम बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं है। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मी जूझ रहे हैं और तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। क्रिसमस के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मूसरी पहुंच चुके हैं। पर्यटकों की आमद से जहां व्यापारी खुश हैं, आम शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों को दिनभर जाम से जूझना पड़ रहा है।रविवार को सुबह से बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचने लगे।

क्रिसमस मनाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। अचानक उमड़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था का दम फूल गया। सुबह नौ बजे से लेकर देर रात तक बाजारों, विशेषकर लाइब्रेरी बाजार, शहीद स्थल, कुलड़ी बाजार व मॉल रोड पर पर्यटकों हुजूम उमड़ा रहा। जार्ज एवरेस्ट, कंपनी गार्डन, कैंपटीफाल, भट्टाफाल, गनहिल व चार दुकान आदि स्थल दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहे।

समीपवर्ती धनोल्टी, बुरांशखंडा में भी पर्यटकों की आवाजाही लगी रही। जिससे देहरादून-मसूरी, मसूरी-कैंपटी और मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर दिनभर यातायात रेंगकर चला। वहीं, शहर में चारों ओर जाम की स्थिति रही। वाहनों की आमद से किंक्रेग-लाइब्रेरी बाजार के गांधी चौक होते हुए कैंपटी रोड जीरो प्वाइंट तक सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक कई बार जाम लगा रहा। दोपहर में मसूरी से दून की ओर करीब चार किमी लंबा जाम लगा रहा। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण भी सड़कें पैक रहीं। मसूरी से पहले दून मार्ग पर बनी किंक्रेग स्थित मल्टी स्टोरी पार्किंग 90 प्रतिशत खाली है।

मसूरी होटल एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव ने बताया कि रविवार शाम तक शहर के होटलों में 80 से 90 प्रतिशत तक आक्युपेंसी पहुंच चुकी थी। मसूरी में आगामी 27 दिसंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय विंटरलाइन कार्निवाल व नववर्ष की पूर्व संध्या तक मसूरी में पर्यटक उमड़ने की उम्मीद है। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि मसूरी में सभी होटलों को मिलाकर लगभग 2000 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। इसके अलावा पुलिस और नगर पालिका की ओर से भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026