गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 01:30 pm3 मिनट पठन समय

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान - मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

23 अप्रैल 2024

18.4K बार पढ़ा गया

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है – मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1977 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन जनता को शौचालय और आवास तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाईं। दादी से लेकर पोते तक अब फिर से वही नारा देकर जनता की आंख में धूल झोंका जा रहा है। इस बार जनता को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया लेकिन देश के 50 करोड़ लोगों के पास बैंक अकाउंट तक नहीं थे। करोड़ों लोगों को इलाज के लिए सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं। अगर करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी है तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में पाालिटिक्स आफ परफार्मेंस की शुरुआत हुई। गरीबों को बिना किसी भेदभाव के राशन और सुविधाएं मिलनी शुरू हुईं। गरीब जनता को गैस सिलेंडर के कनेक्शन दिए गए। बिजली के कनेक्शन दिए गए और देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। ये सब डबल इंजन की सरकार में संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 में जब यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो पाया गया कि प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा फेक राशन कार्ड थे। इसकी जांच अभी भी चल रही है। सपा सरकार में गरीबों का राशन सपा नेता और इनके द्वारा पोषित माफिया खा जाते थे।

प्रधानमंत्री मोदी के शासन में जनता को अब राशन मिल रहा है। प्रदेश में 80 हजार से ज्यादा राशन की दुकानों पर ईपॉस मशीनें लगाई गई हैं। राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हो रही है। ये पॉलिटिक्स आफ परफार्मेंस का असर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण का मतदान हो चुका है अभी छह चरणों का मतदान और होना है। देश की जनता पीएम मोदी के काम पर मतदान करेगी। देश में फिर मोदी सरकार बनेगी और भाजपा 400 सीटें प्राप्त करेगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026