गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:19 am3 मिनट पठन समय

डबल लेन सड़क से जुड़ जाएगा चीन सीमा से लगा अंतिम गांव, वाहनों की आवाजाही होगी सुगम

चमोली। चीन सीमा से लगा अंतिम गांव नीती इस वर्ष डबल लेन सड़क से जुड़

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

3 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

चमोली। चीन सीमा से लगा अंतिम गांव नीती इस वर्ष डबल लेन सड़क से जुड़ जाएगा। इन दिनों सड़क के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। मलारी से नीती गांव (17.35 किमी) तक कहीं हिल कटिंग तो कहीं डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। निर्माण में जुटी ओसिस कंपनी के अधिकारियों ने इस वर्ष के अक्तूबर माह तक सड़क का डबल लेन कार्य पूर्ण करने का दावा किया है। इस सड़क के डबल लेन में तब्दील होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही सीमा पर मुस्तैद सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी सुगम हो जाएगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की कार्यदायी संस्था ओसिस कंपनी की ओर से वर्ष 2021 में मलारी से नीती गांव तक 17.35 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू किया गया।

विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच गमशाली से नीती गांव तक चट्टानी भाग की कटिंग कर मजदूरों की ओर चौड़ीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन दिनों कैलाशपुर गांव के हनुमान मंदिर के समीप चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। यहां करीब 80 मीटर तक हिल कटिंग का काम किया जाना है। ओसिस कंपनी के प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि सड़क पर करीब 15 किमी तक डामरीकरण पूरा कर लिया गया है। शेष ढाई किमी का काम भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क से सीमा क्षेत्र के कैलाशपुर, फरकिया, बांपा, गमशाली और नीती गांव जुड़े हैं। इसी वर्ष अक्तूबर माह तक सड़क का डबललेन का काम पूरा कर लिया जाएगा। संवाद

नीती गांव की सड़क के डबल लेन बनने से टिम्मरसैंण गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कतें नहीं होंगी। ओसिस कंपनी के प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि नए साल पर टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिसे देखते हुए दो दिनों तक डबल लेन का काम रोका गया था।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026