गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:16 am3 मिनट पठन समय

आबकारी विभाग ने 50 पेटी शराब की बोतलों के साथ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देहरादून। आबकारी विभाग देहरादून के सेक्टर 1 की टीम एवं संयुक्त टीम के साथ दर्शन सिंह

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

20 दिसंबर 2024

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। आबकारी विभाग देहरादून के सेक्टर 1 की टीम एवं संयुक्त टीम के साथ दर्शन सिंह आबकारी निरीक्षक के  नेतृत्व में प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी/ उप आबकारी आयुक्त प्रभाशंकर मिश्रा के निर्देशन में देर रात देहरादून साहरनपूर मार्ग चेकिंग एवं खास मुखबिर की सूचना पर गाड़ी संख्या UK07CB-14207 बुलेरो पिक अप में चेंबर बनाकर ड्रमों के बीच (जाली ड्रमों की आड़ में ) में 50 पेटी 999 विस्की फोर सेलिंग चंडीगढ़, जो कि प्लास्टिक की बोतलों में बरामद की गई। तथा 8 पेटी राजधानी XXX RUM फोर सेलिंग चंडीगढ़ बरामद की गई।

टीम में देहरादून सेक्टर 1 के उपआबकारी निरीक्षक किशन सिंह चौहान, अमित भंडारी, सूरज, सतैन्द्र, नवीन नौटियाल, ज्योति सुन्द्रियाल, अनीता आदि मौजूद रहे। यह तस्करी मेरठ से मसूरी के लिए की जा रही थी, चुनाव के मद्देनजर इसे आपूर्ति किया जा रहा था।

अभियुक्त गण दिनेश पाल सन ऑफ किशन लाल, निवास रिठाणी गांव, मेरठ उत्तर प्रदेश व दिनेश राणा पुत्र लाल सिंह, ग्राम फिटकरी मेरठ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। तथा आबकारी अधिनियम 1910 की धारा- 63 में व 72 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मौके पर बरामद शराब के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि तिलक राम नामक व्यक्ति ने देहरादून पहुंचाने के लिए कहा था। प्लास्टिक की बोतलों में मदीरा को विभाग गंभीरता से ले रहा है। यह मदीरा सुमित नाम के व्यक्ति को देहरादून में देने की बात अभियुक्तों ने बतायी।

सुमित की गिरफ्तारी के लिए विभाग ने तलाशी शुरु कर दी है। बरामद मदीरा की कीमत लगभग दो लाख पचास हजार अनुमानित है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026