गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 12:55 pm3 मिनट पठन समय

सीएम की मां समेत पूरे परिवार ने बद्री-केदार के दर्शन किये

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता के साथ ही धर्मपत्नी गीता धामी, पुत्र

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

6 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता के साथ ही धर्मपत्नी गीता धामी, पुत्र दिवाकर धामी छोटे पुत्र धर्मेंद्र धामी बहिन सहित भानजे राहुल नेगी ने आज श्री केदारनाथ तथा श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये। मुख्यमंत्री परिवार आज पूर्वाह्न 11 बजे हैलीकॉप्टर से पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंचा। केदारनाथ मंदिर पहुंच कर रूद्राभिषेक पूजा में शामिल हुए। भगवान केदारनाथ से प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री के परिजन श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मंदिर कार्यालय में अल्प विश्राम के बाद श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न करवायी सबके कल्याण की कामना की। श्री बदरीनाथ धाम मे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा केदारनाथ में मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया एवं समिति की ओर से प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी/ डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, सहायक अभियंता गिरीश देवली,मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026