गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 01:45 pm3 मिनट पठन समय

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून। श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम देहरादून द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

5 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम देहरादून द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में बैठक आहूत करते हुए निम्नानुसार निर्देशित किया गयाः-

1. सड़क के किनारे स्थान-स्थान पर पर्यावरण मित्रों द्वारा कूड़ा हटाया जाता है परन्तु पूरे तरीके से मलवा आदि की सफाई नहीं की जाता है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त/सफाई निरीक्षक/सफाई नायकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक रोड़/नालियों के किनारे कूड़ा मलवा आदि को हटवाना सुनिश्चित करेंगे।

2. सड़कों के किनारे स्थान-स्थान पर डस्टबीन रखे गये है, जिनकी स्थिति ठीक नहीं है तथा काफी गन्दें है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि तत्काल समस्त डस्टबीनों पर पेन्ट करवाना सुनिश्चित करेंगे तथा यह सुनिश्चित करवायेंगे कि प्रत्येक डस्टबीन से कूड़ा प्रातः समय पर खाली करवा लिया जाये तथा उनके आस-पास चूना/ब्लीचिंग आदि का छिड़काव करवाया जाये।

3. निर्देशित किया गया कि जिन अधिकारियों की डियूटी शहर के 04 जोनों में लगायी गयी है, वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनको आवंटित जोन में लाईटें जल रही है, यदि बन्द पायी जाती है तो उसको तत्काल जलवाने हेतु कार्यवाही की जाये। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त सफाई निरीक्षक/सफाई नायक भी अपने-अपने आवंटित वार्डों विषेशकर मुख्यमार्गों में लाईटों को चैक करेंगे।

4. यह भी निर्देशित किया गया है कि मुख्यमार्गों में डिवाइडरों पर फूल/पौघें आदि लगाये गये है, जिनपर काफी घूल/मिट्टी जमी हुई है। निर्देषित किया गया कि नगर निगम के टैकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव करवाना सुनिश्चित करेंगे।

5. वार्डों में तैनात पर्यावरण मित्र विषेशकर मुख्यमार्गों पर कार्यरत कार्मिकों द्वारा अनिवार्य रूप से निगम द्वारा उपलब्ध करायी गयी वर्दी, ग्लब्ज आदि पहने हो।

6. मुख्य मार्घों पर स्वीपिंग के दौरान पर्यावरण मित्रों द्वारा स्थान-स्थान पर कूड़ा एकत्रित किया जाता है, जिसे तत्काल उठाया नहीं जाता है, और कूड़ा पुनः फैल जाता है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश किया गया कि वह आवश्यक संसाधन तैनात करते हुए स्वीपिंग के साथ-साथ कूड़ा उठवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल/ रोहिताष षर्मा, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाष खन्ना, अधिषासी अभियन्ता जय प्रकाष रतूड़ी, समस्त सहायक नगर आयुक्त/सहायक अभियन्ता/सफाई निरीक्षक/सफाई नायक आदि उपस्थित रहें।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026