गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 12:56 pm3 मिनट पठन समय

पेयजल संकट से निजात पाने के लिए क्रमिक धरना 29वे दिन भी जारी

बड़कोट। जनपद के बड़कोट नगर पालिका में भीषण पेयजल संकट से निजात पाने के लिए क्रमिक

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

4 जुलाई 2024

18.4K बार पढ़ा गया

बड़कोट। जनपद के बड़कोट नगर पालिका में भीषण पेयजल संकट से निजात पाने के लिए क्रमिक धरना 29वे दिन भी जारी है। और कल 6 जुलाई से हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष सन्त केशवगिरी महाराज ने भूख हड़ताल के साथ अनिश्चित कालीन धरना आरंभ किया जायेगा, आंदोलनकारियों ने तहसीलदार धनीराम डंगवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग दोहराई। गुरुवार को वार्ड नम्बर 4 की सैकड़ो महिलाओं व वार्ड वासियों ने धरना स्थल पहुँचकर समर्थन दिया।

मालूम हो कि यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव नगर पालिका बड़कोट विगत 4 माह से भीषण जल संकट गहराया हुआ है।
आन्दोलनकारियों का कहना है कि 6 जून से क्रमिक धरना चल रहा है और अगर जल्द पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति नही मिली तो 6 जुलाई शनिवार से स्वामी केशवगिरी महाराज भूख हड़ताल करेंगे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा ।
इधर आंदोलनकारियों ने तहसीलदार धनीराम डंगवाल के माध्यम से ज्ञापन देते हुए मांगो के निस्तारण की उम्मीद जताई है।

इस मौके पर हिन्दू जागृति संगठन अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,सरपंच विजय रावत, पूर्ण सिंह रावत,विजय रावत भक्त,ताजीराम,अजय बाडिया,दीपेंद्र सिंह, कपिल,आलोक,प्रवीन, शशि रावत,बबिता,चतरी देवी,प्रियंका,प्रताप रावत, शान्ति प्रसाद,हिम्मत सिंह,संजय अग्रवाल, विजय पाल रावत,सुमन रावत,सोहन गैरोला,जयेंद्र सिंह,बृजमोहन, महिपाल सिंह,बलवंत सिंह, राजेन्द्र सिंह,दिनेश रावत, उपेन्द्र सिंह, धर्मेश कुमार,गीता,अर्चना,नीलम, उज्ज्वल देवी,पंकिता रावत,वंदना ,मोहन प्रसाद,मीना शाह,मुन्नी देवी,कुसुमवाला, अंजू,ममता, राजकुमार,कृष्णा देवी,अंबाला, अमित देई,ललित सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026