गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Business 09:14 am3 मिनट पठन समय

टेस्ला सीईओ का ऐलान, समाचार संगठनों को भी विज्ञापन राजस्व में हिस्सेदारी देगा एक्स

नई दिल्ली। टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा कि समाचार

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

25 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा कि समाचार संगठनों को भी एक्स के विज्ञापन राजस्व में हिस्सा मिल सकता है। अपने एक्स विज्ञापन राजस्व कार्यक्रम के माध्यम से क्रिएटर्स को भुगतान करने के बाद पत्रकारों को लुभाने के अपने नवीनतम प्रयास में एक्स मालिक ने अब मीडिया घरानों को पैसा बनाने के एक नये तरीके का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने पोस्ट किया, हमारा विज्ञापन राजस्व हिस्सेदारी कार्यक्रम उन संगठनों (समाचार या अन्य) पर भी लागू होता है जो भाग लेना चाहते हैं। मंगलवार को, अरबपति ने पत्रकारों को सीधे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रकाशित करने और उच्च आय अर्जित करने के लिए आमंत्रित किया, क्योंकि उन्होंने मंच पर साझा किए गए समाचार लेखों से हेडलाइंस और टेक्स्ट को हटाना शुरू कर दिया था। एक्स पर, समाचार लेखों वाले पोस्ट में केवल मुख्य छवि और यूआरएल शामिल होता है, शीर्षक और पाठ को हटा दिया जाता है और लिंक केवल लेख की मुख्य छवि प्रदर्शित करते हैं। मस्क ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी, यह सीधे तौर पर मेरी तरफ से आ रहा है। इससे काफी सुधार होगा।

इससे पहले, उन्होंने कहा था कि यदि आप एक पत्रकार हैं जो लिखने की अधिक स्वतंत्रता और अधिक आय चाहते हैं, तो सीधे इस मंच पर प्रकाशित करें!। एक फॉलोअर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, तो फिर हमें बेहतर उपकरण दें। इस बीच, मस्क ने अब समाचार लेखों के लिए एक प्रारूप विकसित करने के लिए एक्स पर जोर दिया है, जहां वे केवल एक मुख्य छवि और स्रोत यूआरएल दिखाते हैं। छवि अभी भी लेख के लिंक के रूप में काम करेगी। नया बदलाव अलग-अलग पोस्ट की ऊंचाई कम करने के लिए हो सकता है ताकि यूजर्स की टाइमलाइन अधिक सामग्री प्रदर्शित कर सके।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026