गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 07:20 am3 मिनट पठन समय

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

5 मई 2024

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वायुसेना के जवान भी हैरान रह गए. आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है. इस हमले में 5 सैन्यकर्मियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है।

  • आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के मेंढर इलाके में गुरसाई के जंगलों में वायु सेना के वाहन पर गोलीबारी की गई. सूत्रों ने कहा, ‘वायु सेना के जवानों ने समुचित जवाब दिया है. दो-तीन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है. मौके पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है. वायु सेना के किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है.’ जानकारी के मुताबिक, फिलहाल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026