गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 08:20 am3 मिनट पठन समय

किशोरी ने जहर खाकर की खुदकुशी, परिजनों ने युवक पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरी के स्वजनों ने बहादुरपुर जट के एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि युवक के शादी से इनकार करने पर ही उनकी बेटी ने जहर खाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में बुधवार को किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 साल की बेटी कक्षा 10 में पढ़ती थी।

आरोप लगाया कि बहादरपुर जट गांव निवासी आबाद ने उनकी बेटी को प्रेम-प्रसंग के जाल में फ़ंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि कुछ दिन पहले आबाद ने शादी से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि परिवार वाले शादी के लिए नहीं मानेंगे। किशोरी के स्वजनों का यह भी आरोप है कि आबाद ने ही किशोरी को जहर खाने के लिए कहा था। ताकि दबाव में आकर परिवार वाले शादी के लिए मान जाएं। लेकिन अस्पताल ले जाने पर किशोरी की मौत हो गई। उन्होंने आरोपित आबाद को अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की।

ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026