गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Entertainment 01:35 pm3 मिनट पठन समय

अनुराग कश्यप की वेब सीरीज 'बैड कॉप' का टीजर जारी, डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी सीरीज

अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर हो या फिर बॉम्बे वेलवेट हर फिल्म की कहानी

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

3 जून 2024

18.4K बार पढ़ा गया

अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर हो या फिर बॉम्बे वेलवेट हर फिल्म की कहानी दिलचस्प होती है. लेकिन अनुराग जब भी कैमरे के सामने आते हैं तो कुछ गजब ही करते हैं। बीते दिन उन्होंने बैड इमेज को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद फैंस कन्फ्यूज थे।

अब अनुराग कश्यप कन्फ्यूजन दूर करते हुए इस बार फिर गजब कहानी के साथ हाजिर हुए हैं और इसका नाम है ‘बैड कॉप’। अनुराग कश्यप ने इस सीरीज का टीजर रिलीज किया है, जिसमें वह खुद कजबे नाम के एक खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं. तो चलिए देखते हैं कि टीजर में क्या है।

टीजर की बात करें तो यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज लग रही है। 47 सेकेण्ड के टीजर में अनुराग कश्यप ने कजबे के किरदार में महफिल लूट ली है. इसमें अनुराग कश्यप एक गुंडे के किरदार में हैं।

वह अपने आदमियों के सामने एक शख्स का मजाक बनाने के लिए उसे बच्चों की एबीसीडी वाला गाना सुनाने के लिए मजबूर करता है. वह जब खिडक़ी से बाहर देखता है तो उस आदमी को क से शुरू होने वाले शब्द बताने के लिए पूछता है, क्योंकि वह अपना नाम कबसे सुनना चाहता है।

इसके बाद बैड कॉप में एंट्री होती है गुलशन देवैया की. वह सीरीज में पुलिस वाले के किरदार में हैं और काजबे का पीछा कर रहे हैं. टीजर से समझ में आता है कि गुलशन देवैया का इसमें डबल रोल हो सकता है।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, क से कजबे. क से कमीना. क से कमिंग सून! बैड कॉप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. अनुराग कश्यप की सीरीज का टीजर जितना दिलचस्प है उतना ही खतरनाक भी है।

बता दें कि प्रोडक्शन हाउस फ्रेमेंटल इंडिया के लिए बैड कॉप फिक्शन सीरीज की शुरुआत है. इस सीरीज का निर्देशन निर्देशक रेंसिल डीसिल्वा ने किया है. इसकी रिलीज डेट की आभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है।

अनुराग कश्यप के फ्रंट कैमरा वर्किंग की बात करें तो वह देव डी, गुलाल, शागिर्द, गैंग, ब्लैक फ्राइडे, अकीरा जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026