गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:53 am3 मिनट पठन समय

सशक्त पंचायतें ग्रामीण विकास के लिए बेहद जरूरी- सतपाल महाराज

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को सशक्त करने की

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

14 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को सशक्त करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सशक्त पंचायतें ग्रामीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। लिहाजा, ग्राम पंचायत स्तर पर किए जाने वाले समस्त विकास कार्यों को पंचायती राज संस्थाओं की जानकारी में लाना अत्यंत आवश्यक है । कहा कि निश्चित समय अवधि में जो सूचनाओं पंचायती राज विभाग द्वारा चाही गई है उनको उपलब्ध करा दें जिससे कि रोड मैप तैयार किया जा सके। बुधवार को पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में संविधान के 73वें संविधान संशोधन से संबंधित 29 विषयों के विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई।

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान हैदराबाद ने उदाहरण देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं को किस तरह मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में छह राज्यों का अध्ययन राष्ट्रीय ग्रामीण विकास में पंचायती राज संस्थान द्वारा किया जा रहा है । उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 में जिन विषयों के संबंध में पंचायत को जिम्मेदारी दी गई है उनके संदर्भ में विभागों द्वारा एक्टिविटी मैपिंग करने को कहा गया। विभागीय सचिव हरिचन्द्र सेमवाल ने विभिन्न विभागों से संविधान में निर्देशित कदम उठाए जाने की अपील की।

बैठक में निधि यादव निदेशक पंचायतीराज ने पंचायतों में गठित स्थाई समितियों की मजबूती, ग्राम पंचायत विकास योजना में रेखीय विभागों की भागीदारी पर बल दिया ।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026