गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 10:50 am3 मिनट पठन समय

एसटीएफ ने वन्य जीव तस्कर को किया गिरफ्तार, दो गुलदार की खाल बरामद

देखें वीडियो, चंपावत वन प्रभाग से पकड़ा गया तस्कर, बरामद खालें बतायी जा रही पुरानी

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

3 अगस्त 2024

18.4K बार पढ़ा गया

देखें वीडियो, चंपावत वन प्रभाग से पकड़ा गया तस्कर, बरामद खालें बतायी जा रही पुरानी

प्रदेश के कई इलाकों में सक्रिय हैं वन्य जीव तस्कर

देहरादून। एसटीएफ ने चंपावत वन प्रभाग से वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार करते हुए दो गुलदार की खाल बरामद की है। उत्तराखण्ड एसटीएफ एवं चम्पावत वन प्रभाग की शुक्रवार को की गई संयुक्त कार्यवाही में देवीधुरा फॉरेस्ट रेंज से वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ व वन प्रभाग की टीम अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ कर रही है। अन्य लोगों के भी अपराध में शामिल होने की आशंका है। बरामद गुलदार की खालें 2 से 3 साल पुरानी बताई गई है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने शनिवार को देहरादून में आहूत प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते सात दिन के अन्दर दो अलग-अलग मामलों में चार वन्य जीव तस्करों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से दो हाथी दांत एवं दो लेपर्ड की खालें बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि कि प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ तथा चम्पावत वन प्रभाग की टीम ने एक संयुक्त अभियान में शुक्रवार की शाम कनवाड बैंड देवीधुरा वन रेंज क्षेत्र से एक वन्यजीव तस्कर आनंद गिरि (पुत्र महेश गिरी निवासी सूनकोट सेलाखेत थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल) को दो लेपर्ड की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर खालों को किसी बाहर की पार्टी को बेचने के लिए निकला था लेकिन एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। गुलदार को किन जगह पर मारा, एसटीएफ यह पता करने की भी कोशिश कर रही है।

‘प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चन्द्र काण्डपाल बताया कि खालें 2-3 वर्ष पुरानी लग रही हैं । गिरफ्तार तस्कर के विरूद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,39,42,49,50,51 में देवाधुरा रेंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त था। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी गोविन्द बिष्ट की विशेष भूमिका बताई गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

आनंद गिरि पुत्र महेश गिरी निवासी सूनकोट सेलाखेत थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल। उम्र 30 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

02 लेपर्ड स्किन

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026