गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 10:15 am3 मिनट पठन समय

खेल मंत्री रेखा आर्या ने की युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील, कहा नशा करता है परिवार व समाज का नुकसान

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में की शिरकत, सभी

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

18 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में की शिरकत, सभी से खेलों के प्रति अपनी प्रतिभा को दिखाने का किया आह्वाहन

देहरादून। आजप्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशा मुक्त अभियान के तहत क्रिकेट मैच के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जहां उन्हीने क्रिकेट मैच की शुरुवात टॉस कराकर की।खेल मंत्री ने कहा कि बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीय है।यहां कुल 20 टीमों के मध्य में क्रिकेट मैच के आयोजन किये जायेंगे जो कि देहरादून के अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे।यह क्रिकेट के मैच कुल 20 टीमो के बीच खेले जाएंगे जो कि आज से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेंगे।

वहीं खेल मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए यही कहा कि अगर जीवन मे किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमे नशे से दूर रहना होगा क्योंकि अगर हमसब नशे से दूर रहेंगे तो अपने जीवन मे हर वह लक्ष्य पा सकते हैं जिसकी हम कल्पना करते हैं।नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है साथ ही साथ हमे अंदर से खोखला भी बनाती है।आज का युवा अपने मकसद और अपने सपनो से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है।आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने की जरूरत है ,ऐसे में बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है।यह जानकर भी बेहद खुशी हुई कि जो यह मैच हो रहे है यहां पर सभी 30 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रतिभाग कर रहे है! कहीं ना कहीं जहां खेलो से हमारा शरीर स्वस्थ्य होता है वहीं हम निरोगी भी बनते हैं।

बता दे कि आज 18 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2023 के मध्य बदलाव फाउंडेशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी।यह खेल टूर्नामेंट प्रदेश में नशे के प्रति जनजागरण हेतु किया जा रहा है। विशेषता प्रतिभाग करने वाली सभी टीमें सरकारी एवं उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से गठित की गई है। हमारा संदेश देश के कर्णधार युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर भारत से नशे का समूह नाश करना है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026