गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 08:13 am3 मिनट पठन समय

इंडिगो क्राइसिस में स्पाइसजेट की 100 अतिरिक्त उड़ानें और रेलवे की स्पेशल ट्रेनें बनी सहारा

इंडिगो कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि सेवाएं पटरी पर लाने में 10

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

6 दिसंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
इंडिगो क्राइसिस में स्पाइसजेट की 100 अतिरिक्त उड़ानें और रेलवे की स्पेशल ट्रेनें बनी सहारा

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

इंडिगो कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि सेवाएं पटरी पर लाने में 10 से 15 दिसंबर तक लगेगा समय

IndiGo Crisis: इंडिगो में जारी ऑपरेशनल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चार दिनों से उड़ानें रद्द होने के कारण देशभर में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को भी इंडिगो की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं और 452 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने स्थिति पर खेद जताते हुए कहा है कि 10 से 15 दिसंबर के बीच ऑपरेशन सामान्य होने की उम्मीद है।

स्पाइसजेट ने बढ़ाया हाथ-100 अतिरिक्त उड़ानों का ऐलान

इंडिगो संकट के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए स्पाइसजेट ने बड़ा कदम उठाया है। एयरलाइन ने 100 एक्स्ट्रा उड़ानें चलाने की घोषणा की है। हालांकि, अचानक बढ़ी मांग के कारण किराए में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।

रेलवे भी आया मैदान में -स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त कोच

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी मोर्चा संभाल लिया है। रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है और 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई और प्रमुख शहरों से निकलने वाली ट्रेनों में अचानक टिकट की मांग कई गुना बढ़ गई है। 700–1000 किलोमीटर के मार्ग पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है।

 कहां से कितनी उड़ानें रद्द हुईं?

दिल्ली

कुल 86 उड़ानें रद्द
• 37 प्रस्थान
• 49 आगमन

मुंबई

109 उड़ानें रद्द
• 58 प्रस्थान
• 51 आगमन

अहमदाबाद

19 उड़ानें रद्द
• 12 प्रस्थान
• 7 आगमन

तिरुवनंतपुरम

6 उड़ानें रद्द

किन रूट्स पर सबसे ज्यादा असर?

इंडिगो के ऑपरेशनल फेलियर का असर देश के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर दिख रहा है। विशेषकर दिल्ली से निकलने वाली उड़ानों की रद्दीकरण ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाई हैं।

सबसे ज्यादा भीड़ इन रूट्स पर देखी जा रही है:

दिल्ली–कोलकाता

दिल्ली–जयपुर

दिल्ली–अहमदाबाद

दिल्ली–मुंबई

दिल्ली–जम्मू

दिल्ली–श्रीनगर

दिल्ली–बेंगलुरु

दिल्ली–हैदराबाद

दिल्ली–चेन्नई

रेलवे सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में इन रूट्स पर टिकट मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026