गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:08 pm3 मिनट पठन समय

स्पीकर ऋतु खंडूडी ने की गैरसैण के मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा

गैरसैंण में आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया जाय देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

6 अगस्त 2024

18.4K बार पढ़ा गया

गैरसैंण में आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया जाय

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करें। विशेष रूप से बिजली, पानी, मेडिकल, फोन इंटरनेट नेटवर्क जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान मंत्रियों, विधायकों, पत्रकारों और अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

ऋतु खण्डूडी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों को विशेष ध्यान देने और सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया।

यह बैठक आगामी मानसून सत्र की सफलतापूर्वक आयोजित करने के उद्देश्य से की गई, जिसमें सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई और समय पर इन्हें पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026