गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:26 am3 मिनट पठन समय

अमृता आत्महत्या मामले की जांच करेगी एसआईटी

उत्तरकाशी जिले के एक रिसॉर्ट में 30 नवंबर को युवती ने की थी आत्महत्या प्रदेश

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

4 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

उत्तरकाशी जिले के एक रिसॉर्ट में 30 नवंबर को युवती ने की थी आत्महत्या

प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद- कांग्रेस

उत्तरकाशी। संगमचट्टी क्षेत्र के भंकोली निवासी अमृता रावत की मौत का उबाल चारों तरफ देखने को मिल रहा है, एक ओर जहां ग्रामीणों और परिजनों द्वारा लगातार अमृता को इंसाफ दिलाने की मांग की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी इस पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं अब एसपी अर्पण यदुवंशी ने अमृता प्रकरण में एसआईटी जांच बिठा दी है। उन्होंने सीओ अनुज कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की है, जो पांच दिन में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। मृतका के पिता की तहरीर पर मनेरी थाना में रिजॉर्ट मालिक अनिल कुड़ियाल और उसके कुक मैन पंकज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसआईटी जांच टीम आरोपियों से मामले में गहन पूछताछ कर रही है।

दरअसल उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 13 किमी दूर संगमचट्टी क्षेत्र के क्यारी गाड़ के नजदीक स्थित एक रिजॉर्ट में 18 वर्षीय अमृता संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकी मिली। मृतका के पांव जमीन से लगे हुए थे। रिजॉर्ट स्वामी अनिल कुड़ियाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियो और फोटोग्राफी कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार को दिनभर परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा काटा और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। रविवार को शव का दाह संस्कार किया गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सीएम को पत्र लिखकर उत्तरकाशी के रिजॉर्ट में युवती की मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उत्तरकाशी से चार महिलाएं लापता हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं से राज्य की छवि खराब हो रही है। वहीं उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी द्वारा जारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान में कहा गया है कि उत्तरकाशी के रिजॉर्ट में युवती की मौत बेहद संदिग्ध अवस्था में हुई। इससे पहले भी एक अन्य रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या हो चुकी है।

शासन-प्रशासन द्वारा समय पर अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न किए जाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। देहरादून में रिलायंस ज्वेलर्स में हुई डकैती की घटना, कानून व्यवस्था ठप होने का प्रमाण है। ऐसे में सरकार को ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को जेल में डालना सुनिश्चित करना चाहिए।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026