गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 08:09 am3 मिनट पठन समय

50 लाख की बीमा राशि के लिए रची गई थी बहन की हत्या, 9 साल बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वर्ष 2017 में हुई एक महिला की

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

2 जून 2026

18.4K बार पढ़ा गया
50 लाख की बीमा राशि के लिए रची गई थी बहन की हत्या, 9 साल बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वर्ष 2017 में हुई एक महिला की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी चंदन कुमार (46) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के लखीसराय जिले से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार वह करीब नौ वर्षों से कानून की पकड़ से बचता फिर रहा था और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।

जांच में सामने आया कि अगस्त 2017 में बुराड़ी के अजीत विहार इलाके में रहने वाली 43 वर्षीय अनीता देवी की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी। आरोप है कि हत्या के पीछे 50 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी और संपत्ति पर कब्जा करने की मंशा थी। पुलिस के मुताबिक मृतका ने अपनी बीमा पॉलिसी में भाई कमल कुमार को नामित किया था और संपत्ति से जुड़ी वसीयत भी उसके परिवार के पक्ष में की थी।

मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि अनीता देवी के भाई कमल कुमार ने अपने साले चंदन कुमार और कुंदन कुमार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतका के पति पर शक जताने की कोशिश की, लेकिन जांच में जुटे अधिकारियों ने साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस के अनुसार कमल कुमार आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में था। इसी वजह से उसने बीमा राशि और संपत्ति हासिल करने के लिए हत्या की साजिश रची। मामले में कमल कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि चंदन और कुंदन घटना के बाद फरार हो गए थे। बाद में कुंदन की मौत हो गई। अब चंदन की गिरफ्तारी के साथ इस चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026