गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 01:14 pm3 मिनट पठन समय

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने बहादरपुर जट हरिद्वार में डेंगू मरीजों के लिए लगाया निःशुल्क शिविर

निःशुल्क शिविर में 251 मरीजों ने उठाया लाभ जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने त्वरित कैंप लगाए

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

7 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

निःशुल्क शिविर में 251 मरीजों ने उठाया लाभ

जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने त्वरित कैंप लगाए जाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन का जताया आभार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाईयां दी गईं

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर बहादरपुर जट हरिद्वार में डेंगू (बुखार) मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। बहादरपुर जट व आसपास के क्षेत्रों में डेंगू (बुखार) के कई मामले दर्ज किए गए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम ने शिविर में आए 251 रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया व डेंगू के उपचार व सावधानियों के बारे में जनजागरूकता अभियान भी चलाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने डेंगू (बुखार) के मरीजों के लिए त्वरित कैंप लगाए जाने पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया।

मंगलवार को आदर्श बाल सदन इण्टर काॅलेज , बहादरपुर जट, हरिद्वार में शिविर का शुभारंभ बहादरपुर जट के ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोहन वीर पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्र किरण, पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति हरिद्वार सुरेश चैहान व आदर्श बाल सदन इण्टर काॅलेज बहादरपुर जट के प्रधानाचार्य धमेन्द्र सिंह चैहान ने संयुक्त रूप से किया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग से डाॅ कामिनी गुजराल व डाॅ राहुल जिंदल, शिशु एवम बाल रोग विभाग से डाॅ काव्या गुप्ता, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग से डाॅ दीपिका अग्रवाल, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग से डाॅ राहुल शर्मा ने चिकित्कीय परामर्श दिया। बहादरपुर जट, किशनपुर, सराय, कटारपुर, गाडोवाली, फेरूपुर, अम्बूवाला, झावरी, पथरी आदि क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर को सफल बनाने में एडवोकेट राहुल चैहान, चैधरी वीर सिंह, नील कमल चैहान, अनुपमा चैहान, अरुणा यादव श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी सचिन शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026