गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 06:14 am3 मिनट पठन समय

पूर्वी दिल्ली में देर शाम चली गोलियां, 23 वर्षीय युवक की मौत

नई दिल्ली- पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में देर शाम गोलीबारी की एक सनसनीखेज

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

27 मई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
पूर्वी दिल्ली में देर शाम चली गोलियां, 23 वर्षीय युवक की मौत

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

नई दिल्ली- पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में देर शाम गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा मेवती उर्फ अक्की उर्फ आकिब के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक घायल युवक को पीसीआर वैन की मदद से जेपीसी अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश समेत कई एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026