गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 06:37 am3 मिनट पठन समय

दीपावली से पहले आम आदमी को झटका- फिर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

नई दिल्ली। नवंबर महीने की शुरुआत होते ही महंगाई ने आम आदमी को एक बार फिर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

2 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। नवंबर महीने की शुरुआत होते ही महंगाई ने आम आदमी को एक बार फिर से झटका दिया है। प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच अब पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है। 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 100 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब दिल्ली में 1833 रुपये में मिलेगा, जबकि इससे पहले यह 1731 रुपये का मिल रहा था। वहीं, मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये से बढक़र 1785.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कामर्शियल सिलेंडर 1839.50 रुपये से बढक़र 1943 रुपये हो गई है, चेन्नई में कामर्शियल सिलेंडर अब 1999.50 रुपये का हो गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार महीने में भी कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 300 से ज्यादा रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने की पहली तारीख को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 209 रुपये तक बढ़ाए गए थे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026