गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 09:18 am3 मिनट पठन समय

पानीपत में इंसानियत शर्मसार- परिवारवालों को रस्सी से बांध तीन महिलाओं को रातभर बनाते रहे हवस का शिकार

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परिवार के सामने

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

23 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परिवार के सामने ही 4 लोगों ने 3 महिलाओं से रेप किया। पुलिस के मुताबिक हरियाणा के पानीपत में 3 महिलाओं के साथ उनके परिवार के सदस्यों के सामने 4 अज्ञात पुरुषों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी चाकू और अन्य धारदार हथियारों से लैस थे। रिपोर्ट के मुताबिक चारों लोग उस घर में घुस गए, जहां पीडि़त परिवार रहता था। आरोपियों ने 3 महिला मजदूरों के साथ रेप करने से पहले उनके परिवार के सदस्यों को रस्सियों से बांध दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उनकी नकदी और आभूषण भी लूट लिए। पुलिस ने कहा कि गैंगरेप वाली जगह से लगभग 1 कि.मी. की दूरी पर एक बीमार महिला पर भी हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसके पति को लूट लिया गया। आरोपी मोबाइल और कैश लेकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर पीडि़त महिलाओं ने शिकायत दर्ज करावाई है। मतलौडा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर विजय ने कहा कि दोनों घटनाएं एक ही गांव में हुईं है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026