गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 12:53 pm3 मिनट पठन समय

एसजीआरआर की पूर्व छात्रा सृष्टि को एसजीआरआर विश्वविद्यालय करेगा सम्मानित

51,000 रुपये का नकद पुरस्कार एवम् प्रशस्ति पत्र देकर करेंगे सम्मानित 23 जनवरी को श्री

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

20 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया
51,000 रुपये का नकद पुरस्कार एवम् प्रशस्ति पत्र देकर करेंगे सम्मानित
23 जनवरी को श्री दरबार साहिब में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति करेंगे सम्मान
 
राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकल लोकनृत्य में  उतराखण्ड की बेटी को पहला स्थान
 एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर
सबने एक सुर में कहा सृष्टि हमें आप पर गर्व है
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सृष्टि भारद्वाज ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकल लोकनृृत्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उत्तराखण्ड राज्य एवम् एसजीआरआर परिवार के लिए गर्व की बात है। नासिक महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सृष्टि को पहला स्थान प्राप्त हुआ। सृष्टि ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में वर्ष 2017 से 2021 में बी.एससी. एग्रीकल्चर एवम् वर्ष 2023 में एम.एससी. एग्रोनाॅमी की पढ़ाई पूरी की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने सृष्टि को हार्दिक बधाई एवम् शुभकानाएं दीं।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान ने जानकारी दी कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय जल्द ही सृष्टि के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। सम्मान समारोह में सृष्टि भारद्वाज को 51,000/- रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) की धनराशि एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सृृष्टि भारद्वाज ने अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उन्हें हमेशा परिवार जैसा माहौल मिला। साथी सहपाठियों का प्यार एवम् गुरुजनों का मागदर्शन उन्हें हमेशा प्रेरित करता है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कृषि विभाग की संकायाध्यक्ष डाॅ प्रियंका बनकोटी ने जानकारी दी कि सृष्टि एक मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ विश्वविद्यालय की अन्य प्रतियोगिताओं में भी सृष्टि की सक्रिय भागीदारी रहती थी। ऐसे छात्र-छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल माॅडल का काम करते हैं।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026