गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 12:58 pm3 मिनट पठन समय

अगले पांच साल में सीवर की समस्या पूरी तरह से हो जायेगी दूर - अरविंद केजरीवाल

अगर आप कमल का बटन दबाते हैं, तो दिल्ली में दी जा रही ये सारी

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 जनवरी 2025

18.4K बार पढ़ा गया

अगर आप कमल का बटन दबाते हैं, तो दिल्ली में दी जा रही ये सारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी – अरविंद केजरीवाल 

भाजपा मॉडल है जहां जनता का पैसा अरबपति मित्रों को लोन के रूप में दिया जाता है – अरविंद केजरीवाल 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को सीवर की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राजधानी में अगले पांच साल में सीवर की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी। दस साल में काफी क्षेत्रों में सीवर की लाइन बिछाई गई है। बचे हुए इलाकों में भी सुविधा पहुंचा दी जाएगी। सभी पुरानी पाइप लाइनों को युद्धस्तर पर बदला जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1792 अनधिकृत कॉलोनियां हैं। इनमें 2015 से पहले विकास नहीं हो पा रहा था। कई अड़चनों को पार कर विकास कार्य शुरू किए गए। सीवर लाइन न होने पर पानी गलियों में बहता था। दस साल में सभी कॉलोनियों में बड़े स्तर पर सीवर लाइन डलवाई गई है।

अगर आपके भी इलाके में सीवर की समस्या है तो घबराना मत। हम सरकार बनने के बाद सीवर पाइपलाइन बदल देंगे। सीवर की सफाई करवाएंगे, ताकि सभी को गंदगी से मुक्ति मिल सके। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की जनता के पास दो मॉडल हैं: पहला है केजरीवाल मॉडल – जहाँ जनता का पैसा जनता पर खर्च होता है और दूसरा है बीजेपी मॉडल – जहां जनता का पैसा उनके अमीर दोस्तों की जेब में जाता है। अब जनता को तय करना है, उसे कौन सा मॉडल चुनना है।’ केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ भाजपा मॉडल है जहां आपका पैसा अरबपति मित्रों को लोन के रूप में दिया जाता है और 2-3 साल बाद उसे माफ कर दिया जाता है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी मॉडल है जिसमें 24 घंटे बिजली, गरीबों को मुफ्त बिजली।

24 घंटे मुफ्त पानी, सबसे अच्छा और बढ़िया इलाज। ये आम आदमी पार्टी का कल्याण मॉडल है। भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग तरीकों से, अलग-अलग नेताओं के शब्दों के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनती है, अगर आप कमल का बटन दबाते हैं, तो दिल्ली में दी जा रही ये सारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी क्योंकि ये उनके मॉडल के खिलाफ है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026