गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 01:16 pm3 मिनट पठन समय

बागेश्वर में 'सेवा, सुशासन एवं विकास' पखवाड़े का शुभारंभ, सरकार की योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन के द्वार

बागेश्वर : प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के क्रम में आयोजित 'सेवा, सुशासन

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

4 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
बागेश्वर में 'सेवा, सुशासन एवं विकास' पखवाड़े का शुभारंभ, सरकार की योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन के द्वार

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

बागेश्वर : प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के क्रम में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं विकास’ पखवाड़े के अंतर्गत आज शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बागेश्वर में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी प्रमुख जनकल्याणकारी एवं स्व-रोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विकास विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई, उद्योग विभाग द्वारा 20.5 लाख की धनराशि के ऋण वितरित किए गए, जबकि अन्य विभागों ने भी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किया।

सेवा पखवाड़े के दौरान डिग्री कॉलेज परिसर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए, जिनमें स्वास्थ, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। साथ ही दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किए जाए। पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनसेवा सर्वोपरि है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026