गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 06:24 am3 मिनट पठन समय

मधुबनी में सनसनीखेज घटना, बहू ने की सास की हत्या

दामाद की शिकायत पर बहू के खिलाफ केस दर्ज मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले से

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

4 मई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
मधुबनी में सनसनीखेज घटना, बहू ने की सास की हत्या

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

दामाद की शिकायत पर बहू के खिलाफ केस दर्ज

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद ने ऐसा खतरनाक रूप ले लिया कि एक बहू पर अपनी सास की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

यह मामला कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 5 का है, जहां आशा देवी नामक महिला का शव संदिग्ध हालत में उनके घर से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में उनके सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर बंद मिला, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। अंदर कंबल में लिपटा शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतका का बेटा बाहर चंडीगढ़ में रहता है। इस मामले में मृतका के दामाद सुनील कुमार साहू की शिकायत पर बहू पूनम देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में पहले से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026