गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:57 am3 मिनट पठन समय

ग्रेटर नोएडा में राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो शुरू

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडुआ -बाजरा के उपयोग पर दिया जोर 24 फरवरी तक

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

23 फ़रवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडुआ -बाजरा के उपयोग पर दिया जोर

24 फरवरी तक चलेगा एक्सपो

ग्रेटर नोएडा। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट ग्रेटर नोएडा में राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंडुआ/बाजरा अपनाने पर जोर दिया और प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। यह प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी तक प्रदर्शित रहेगी। एक्सपो का आयोजन पिक्सी एक्सपो मीडिया एवं ग्लोबल मिडिया ग्रुप द्वारा इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है।

यह एक्सपो प्रभावशाली सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने और भारत के भविष्य को आकार देने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है। इस मेगा इवेंट में लगभग 30 एमएसएमई, 15 राज्य सरकार के बागवानी बोर्ड और अन्य उद्योगों के 60 से अधिक निजी प्रमुख कम्पनियां भाग ले रहे हैं। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद सीएसआईआर कई नवीन उत्पाद प्रदर्शित करेगा जो किसानों के लिए उपयोगी होंगे और खेती की प्रक्रिया को आसान बनाएंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए बाजरा अपनाने की सलाह दी।

मंत्री गणेश जोशी ने सुझाव दिया कि किसानों को आमदनी बढाने के लिए पारम्परिक खेती से जैविक खेती एवं बागवानी की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिये। इस सम्बन्ध में सरकार के विभिन्न स्किमों को किसानों तक पहुचानें के लिए इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। आयोजको के सफल प्रयास के लिए मंत्री गणेश जोशी ने ग्लोबल मिडिया के सी.ई.ओ बालिन्द्र कुमार एवं उनकी टीम को बधाई भी दी।

इस अवसर पर ग्लोबल मीडिया के सी.ई.ओ बालिन्द्र कुमार, फाउंडर विशाल गुप्ता, वाई.पी. सिंह, जैविक बोर्ड एमडी विनय कुमार, बागवानी बोर्ड के निदेशक महेन्द्र पाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026