गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 11:20 am3 मिनट पठन समय

'राइज एंड फॉल'- फिनाले से पहले रोमांचक मोड़, कीकू शारदा और आदित्य नारायण हुए शो से बाहर

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' अपने फिनाले से ठीक पहले दर्शकों को रोमांचक ट्विस्ट देने

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

14 अक्टूबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
'राइज एंड फॉल'- फिनाले से पहले रोमांचक मोड़, कीकू शारदा और आदित्य नारायण हुए शो से बाहर

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अपने फिनाले से ठीक पहले दर्शकों को रोमांचक ट्विस्ट देने लगा है। इस हफ्ते शो में डबल एविक्शन का ऐतिहासिक मोड़ आया, जिसमें हंसी के माहौल के लिए जाने जाने वाले कीकू शारदा और शो के होस्ट-सिंगर आदित्य नारायण को घर भेज दिया गया। इस चौंकाने वाले एलिमिनेशन ने कंटेस्टेंट्स और फैंस दोनों को भावुक कर दिया।

डबल एविक्शन का धमाका
इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट—कीकू शारदा, आदित्य नारायण, आकृति नेगी और नयनदीप रक्षित—नॉमिनेशन में थे। पहले राउंड में कीकू शारदा को बाहर किया गया, लेकिन इसके तुरंत बाद आदित्य नारायण का नाम भी एलिमिनेशन के लिए चुना गया। परिणाम सुनते ही सभी की आंखें नम हो गईं।

आदित्य के बाहर होने पर भावुक क्षण
आदित्य नारायण के शो से बाहर होने पर धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल फूट-फूट कर रोते नजर आए। आदित्य, धनश्री और अरबाज की तिकड़ी शो के पहले दिन से दर्शकों का पसंदीदा रही थी, इसलिए फिनाले से पहले उनका जाना किसी झटके से कम नहीं था।

फिनाले की तरफ बढ़ता रोमांच
अब शो फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है। डबल एविक्शन के बाद सिर्फ आठ कंटेस्टेंट्स बचे हैं—आरुष भोला, बाली, मनीषा रानी, आकृति नेगी, नयनदीप रक्षित, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल। रिपोर्ट्स की मानें तो मनीषा रानी और बाली भी शो से बाहर हो गए हैं, जिससे टॉप 6 फाइनलिस्ट्स तय हो चुके हैं।

(साभार)

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026