गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 06:37 am3 मिनट पठन समय

रिलायंस ज्वैलरी डकैती प्रकरण- बिहार से पकड़े चारो अभियुक्त भेजे गए दून जेल

लूटे गए माल की बरामदगी पर बदमाशों से राज उगलवायेगी दून पुलिस सितम्बर में दिया

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया
लूटे गए माल की बरामदगी पर बदमाशों से राज उगलवायेगी दून पुलिस
सितम्बर में दिया जाना था रिलायंस ज्वैलरी शोरुम में लूट की घटना को अंजाम
प्रॉपर रैकी न होने व रास्तों की जानकारी न होने के कारण अभियुक्त नही दे पाये थे घटना को अंजाम
देहरादून।  राज्य स्थापना नौ नवंबर के दिन दून में हुई करोड़ों के सोना-हीरा लूट की घटना में गिरफ्तार किये गए चार अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दो दिन पहले इन्हें बिहार से गिरफ्तार किया गया था।  रिलायंस ज्वैलरी शो रूम लूट प्रकरण में बिहार से ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाये गये चार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार सभी चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त अभिषेक  के बताया गया कि अप्रैल में रायगंज पश्चिम बंगाल में की गयी घटना के बाद वे सभी बिहार में छुप गये थे। उसके बाद गैंग के ऑपरेटर द्वारा वर्चुअल कॉल के माध्यम से उससे सम्पर्क कर उसे पहले लखनऊ पहुँचने के लिए कहा गया, उसके बाद देहरादून में घटना करने की योजना की जानकारी देकर देहरादून भेजा। देहरादून में उसे गैंग के अन्य सदस्य प्रिंस, विक्रम व अन्य लोग मिले।  योजना के मुताबिक उन्हे सितम्बर माह में घटना को अंजाम देना था, पर उस समय घटनास्थल की प्रॉपर रैकी न होने तथा रास्तों की सही जानकारी न होने के कारण वे लोग घटना को अंजाम नही दे पाये।
अभियुक्त से घटना के संबंध और अधिक जानकारी लेने के लिये उसका पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा। 15 दिन बाद भी पुलिस लूटे गए सोना-हीरा को बरामद नहीं कर पाई है। राष्ट्रपति के दौरे के दिन हुई सरेआम डकैती के इस मामले में दून पुलिस विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही है। इस मामले में विपक्ष के नेता लगातार कानून व्यवस्था पर कड़े प्रहार कररहे हैं।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026