गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Entertainment 08:41 am3 मिनट पठन समय

रवि तेजा की पहली पैन इंडिया फिल्म टाइगर नागेश्वर राव अमेजन प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज

पैन इंडिया फिल्म टाइगर नागेश्वर राव पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

पैन इंडिया फिल्म टाइगर नागेश्वर राव पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने तीन हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई की और अब एक महीने के अंदर फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज कर दिया गया है। वामसी के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म टाइगर नागेश्वर राव 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थलापति विजय की लियो के आगे टाइगर का हाल कुछ ठीक नहीं था, लेकिन फिर भी फिल्म ने 21 दिनों तक करोड़ों में कमाई की।

थिएटर्स में कमाल दिखाने के बाद लोगों को टीएनआर के ओटीटी रिलीज का इंतजार था। अब आखिरकार फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है। रवि तेजा और नुपुर सेनन की फिल्म टीएनआर आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

टाइगर नागेश्वर राव की कहानी एक ऐसे चोर की है, जिसने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। टाइगर (रवि तेजा) चोरी करने और पुलिस को अनोखे तरीके से चकमा देने के लिए मशहूर है। उसकी प्रेमिका का किरदार नुपुर सेनन ने निभाया है। बात करें स्टार कास्ट की तो रवि तेजा और नुपुर सेनन के अलावा गायत्री भारद्वाज, रेनू देसाई, सुदेव नायर जैसे अभिनेता लीड रोल में हैं।

टाइगर नागेश्वर राव ने बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ के साथ खाता खोला था। विजय की लियो की वजह से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन पहले हफ्ते फिल्म ने अच्छा-खासा कारोबार किया था। पहले हफ्ते फिल्म ने 29.44 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते कारोबार 6.61 करोड़ रहा। तीसरे हफ्ते का कलेक्शन सिर्फ 1.45 करोड़ था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 21 दिनों में कुल 37.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026