गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Entertainment 07:15 am3 मिनट पठन समय

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने वल्र्डवाइड कमाए 356 करोड़, शाहरुख खान की पठान का टुटा रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का क्रेज ऑडियंस के सिर चढक़र बोल रहा है। फिल्म

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

6 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का क्रेज ऑडियंस के सिर चढक़र बोल रहा है। फिल्म को ओपनिंग डे से ही  बॉक्स ऑफिस पर  शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी के साथ ये फिल्म कईं ब्लॉकबस्ट फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक करती जा रही है। यहां तक कि एनिमल ने रिलीज के तीसरे दिन वर्ल्डवाइड शाहरुख खान की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।

एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस क्रेजी हो रही है। इसी के साथ सिनेमाघरों में  एनिमल के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही है। दिलचस्प बात ये है कि एनिमल के लिए ये दीवानगी देश ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड देखी जा रही है। ऐसे में फिल्म ग्लोबली भी बंपर कलेक्शन कर रही है। रिलीज के तीसरे दिन तो एनिमल ने वर्ल्डवाइड 356 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ  शाहरुख खान की पठान को धूल चटा दी। हालांकि एनिमल किंग खान की ही जवान के रिकॉर्ड को तोडऩे से चूक गई है। इन फिल्मों के तीन दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जवान ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 384 करोड़ का कलेक्शन किया था। एनिमल का तीन दिनों का ग्लोबली कलेक्शन 356 करोड़ हो चुका है. पठान का तीन दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 318 करोड़ था।

एनिमल ने घरेलू बाजार में भी ओपनिंग वीकेंड पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ इस फिल्म ने पठान और टाइगर 3 के तीन दिनों के कलेक्शन को मात दे दी है। बता दें कि पठान ने ओपनिंग वीकेंड पर 166 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं शाहरुख खान की जवान इस मामले में अब भी टॉप पर है। जवान ने रिलीज के तीन दिनों में भारत में 206 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं अब एनिमल के रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को भी बंपर कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर ही टिकी हुई हैं देखने वाली बात होगी कि एनिमल सोमवार को किन-किन फिल्मो का रिकॉर्ड चकनाचूर करती है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026