गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 06:08 am3 मिनट पठन समय

22 जनवरी को 12.20 से 1 बजे तक चलेगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, यहां पढ़िए समारोह से जुड़ी हर जानकारी

अयोध्या। 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

16 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

अयोध्या। 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंपत राय ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12.20 से 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद सभी महानुभाव, प्रधानमंत्री, डॉ. मोहन भागवत और मुख्यमंत्री अपने मनोभाव प्रकट करेंगे। इसके अलावा देशभर के 150 से अधिक संतों को समारोह का न्योता भेजा गया है। 22 जनवरी को सूर्यास्त 5 बजकर 45 मिनट पर होगा। उसके बाद अयोध्या में प्रभु की प्रसन्नता के लिए अयोध्या में दीप जलाए जाएंगे।

पीएम का कहना है ऐसा ही पूरे देश के लोग करें। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को पूरा करने के लिए 20 और 21 जनवरी को राम लला के दर्शन बंद रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के दिन परिसर में 8000 कुर्सियां लगाई जाएंगी। कर्मकांड की सभी विधि वाराणसी के लक्ष्मीकांत दीक्षित के द्वारा संपन्न होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधी 16 जनवरी से शुरू हो जाएगी और पूजन विधि 21 जनवरी तक चलेगी। मंदिर में भगवान राम के बालरूप को स्थापित किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने बताया कि रामलला को 18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। मूर्ति का वजन 120 से 200 किलो है। खड़ी प्रतिमा 5 वर्ष के बालक के स्वरुप की होगी। मसलन, 18 जनवरी को प्रतिमा आसन पर खड़ी की जाएगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026