गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 10:05 am3 मिनट पठन समय

ठंड से बचाव - एसएसपी ने पहाड़ी जिले के ग्राम प्रहरियों को वर्दी जैकेट वितरित किये

एसएसपी श्वेता चौबे ने ग्राम प्रहरियों को दिया नये साल का तोहफा ग्राम प्रहरी पुलिस

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

5 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

एसएसपी श्वेता चौबे ने ग्राम प्रहरियों को दिया नये साल का तोहफा

ग्राम प्रहरी पुलिस के अभिन्न अंग, गाँव की हर गतिविधि पर रखें नजर – एसएसपी

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका श्वेता चौबे ने शुक्रवार को थाना पौड़ी के ग्राम प्रहरियों को कड़ाके की सर्दी में बचाव के लिए वर्दी जैकेट वितरित किये। इससे पूर्व, थाना धुमाकोट,रिखणीखाल,थलीसैंण व पैठाणी के ग्राम प्रहरियों को एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ठंड से बचाव के लिए जैकेट दे चुकी हैं। एसएसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली।

एसएसपी ने गांव में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये गाँवों में ग्राम प्रहरियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया ।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस के आँख व कान है । इसलिए गाँवों में घटित होने वाली किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरन्त ही अपने थाने पर दें।

एसएसपी श्वेता ने प्रत्येक ग्राम प्रहरी को रजिस्टर बनाने को कहा। रजिस्टर में गांव से सम्बन्धित जानकारियां, बाहर से आने वाले फड़-फेरी, नेपाली, कबाडी, फकीर, भिखारी आदि की जानकारी व गांव में घटित अपराध आदि की सूचना दर्ज कर तुरंत अपने बीट पुलिस अधिकारी या सम्बन्धित थाने को दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वर्दी जैकेट वितरित करने के बाद कहा कि ग्राम प्रहरियों के कल्याण के लगातार कार्य किये जायेंगे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026