गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:27 am3 मिनट पठन समय

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजेश रयाल टीचर ऑफ द ईयर-2023 अवार्ड से सम्मानित

उत्कृष्ट शोध एवं वाटर माईट्स (जलीय मकड़ी) की सज दो नई प्रजातियों की खोज पर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

2 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

उत्कृष्ट शोध एवं वाटर माईट्स (जलीय मकड़ी) की सज दो नई प्रजातियों की खोज पर मिला अवार्ड

देहरादून। विगत 27अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के जंतु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश रयाल को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध, गंगा एवं सौन्ग नदी में वाटर माईट्स (जलीय मकड़ी) की दो नई प्रजातियों की खोज के लिए दिया गया।प्रोफेसर राजेश रयाल ने अब तक 75 शोध पत्रों का प्रकाशन राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में किया है तथा उनके शोध निर्देशन में 4 शोध छात्रों को एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी डिग्री प्रदान की गई हैं।

पुरस्कार अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार आनंद वर्धन, पूर्व मुख्य सचिव आर. रवि शंकर वर्तमान में चांसलर डी0आई0टी0 विश्वविद्यालय देहरादून एवं यूकास्ट के महानिदेशक डा. दुर्गेश पंत ने प्रदान किए। इस अवसर पर कुंवर राज अस्थाना, उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रो. ए.स. उनियाल, तकनीकी निदेशक डा. गुप्ता आदि अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों को शोध-अनुसंधान एवं छात्र हित संबंधित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी। कुलपति प्रोफेसर डॉ यशबीर दीवान, कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी, डीन अकादमिक डॉ कुमुद सकलानी, संकाय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, डीन अनुसंधान डॉ लोकेश गंभीर एवं समस्त शिक्षकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026