गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 06:43 am3 मिनट पठन समय

प्रधानमंत्री मोदी 11 अप्रैल को हरिद्वार में करेंगे चुनावी जनसभा, सीएम योगी का कार्यक्रम भी बदला

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रचार करने के लिए अब

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

7 अप्रैल 2024

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रचार करने के लिए अब 11 अप्रैल को आएंगे। उनकी चुनावी जनसभा हरिद्वार स्थित भल्ला इंटर कॉलेज में होगी। पीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद पार्टी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 11 अप्रैल को होने वाली चुनावी सभाएं टाल दी हैं।

योगी अब या तो 11 अप्रैल से पहले उत्तराखंड आएंगे या इसके बाद की किसी तिथि पर प्रचार करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पीएम की रैली तय होने की पुष्टि की है। बता दें कि पहले प्रधानमंत्री मोदी की 12 अप्रैल को जनसभा का कार्यक्रम बना था। वहीं योगी का 11 अप्रैल को रुड़की, श्रीनगर और किच्छा में चुनावी सभाएं करने का कार्यक्रम था। अब योगी के प्रचार कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। माना जा रहा है कि योगी या तो 10 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं या फिर उनकी 13 या 14 अप्रैल को चुनावी सभाएं होंगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026