गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 07:12 am3 मिनट पठन समय

प्रधानमंत्री मोदी आज कटड़ा में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में भी करेंगे चुनावी सभा कटड़ा में चुनावी सभा करने से

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 सितंबर 2024

18.4K बार पढ़ा गया

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में भी करेंगे चुनावी सभा

कटड़ा में चुनावी सभा करने से पहले माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन 

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए आज श्रीनगर व कटड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वह कटड़ा में चुनावी सभा करने से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को कटड़ा पहुंचेंगे। उनकी चुनावी सभा श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री के गुजरने वाले काफिले के मार्ग पर एसपीजी कमांडो ने रिहर्सल भी किया। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री धर्मनगरी में रोड शो भी कर सकते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में चुनावी सभा करेंगे। इसमें 30 हज़ार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा की कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। पूरे शहर में करीब 20 हजार झंडे लगाए गए हैं। चुनावों के बीच प्रधानमंत्री का यह तीसरा दौरा होगा। वह हाल ही में 14 सितंबर को डोडा में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। धर्मनगरी में वीरवार को पीएम की जनसभा होगी। इस संबंध में बुधवार को केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, सांसद जुगल किशोर व सत शर्मा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन के पास हेलिपैड पर भी पहुंचे और नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित दूबे, नपा के पूर्व अध्यक्ष विमल इंदु, डीडीसी चेयरमैन सराफ सिंह नाग आदि नेता मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत रियासी जिले में मतदान होने हैं। इसके तहत प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को कटड़ा पहुंचेंगे। वह श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा चाक चौबंद है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्टेज व पंडाल बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। बुधवार को प्रधानमंत्री के गुजरने वाले काफिले के मार्ग पर एसपीजी कमांडो ने रिहर्सल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कटड़ा रेलवे स्टेशन के पास बने हेलिपैड से लेकर स्टेडियम में बने पंडाल तक तैयारियों को पुख्ता किया गया।

सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ सहित पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री धर्मनगरी में रोड शो भी कर सकते हैं। नवगठित श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा सीट पर पूरे देश की नजरें हैं। इसके चलते प्रधानमंत्री वीरवार को कश्मीर के बाद धर्मनगरी में जनता को संबोधित करेंगे। बारीदारों की केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी है। प्रधानमंत्री ने 2014 में उधमपुर में जनसभा के दौरान बारिदारों की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026