गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Entertainment 12:28 pm3 मिनट पठन समय

बाहुबली 3 के लिए फिर साथ आएंगे प्रभास और एसएस राजामौली, निर्माता का खुलासा

साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रभास की फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग को 10 जुलाई,

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

21 अक्टूबर 2024

18.4K बार पढ़ा गया

साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रभास की फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग को 10 जुलाई, 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसकी सफलता के बाद 2017 में इस फिल्म की सीक्वल बाहुबली 2: द कन्क्लूजन आया और इसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था।अब खबर आ रही है कि बाहुबली की तीसरी कड़ी बाहुबली 3 पर जल्द काम शुरू होने वाला है।

बाहुबली 3 के लिए प्रभास एक बार फिर राजामौली के साथ हाथ मिलाने वाले हैं।इस बात का खुलासा जाने-माने फिल्म निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने किया है, जो इस वक्त सूर्या, दिशा पाटनी और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी फिल्म कंगुवा को लेकर चर्चा में हैं।हाल ही में एक साक्षात्कार में ज्ञानवेल ने बाहुबली 3 पर मुहर लगाई। इसके साथ उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म की कहानी पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।

ज्ञानवेल ने कहा, फिल्म बाहुबली 3 बन रही है। पिछले हफ्ते मैंने फिल्म के निर्माताओं के साथ बातचीत की है। उन्होंने बाहुबली और बाहुबली 2 को एक के बाद एक बनाया, लेकिन अब निर्माता कुछ अंतराल के बाद बाहुबली 3 की योजना बना रहे हैं।बता दें कि बाहुबली ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 118.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं बाहुबली 2 510.99 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026