गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 01:16 pm3 मिनट पठन समय

कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बडी पार्टियों में कोकिन सप्लाई करने के साथ-साथ छात्र- छात्राओं को भी बनाने थे अपना

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

12 मार्च 2024

18.4K बार पढ़ा गया

बडी पार्टियों में कोकिन सप्लाई करने के साथ-साथ छात्र- छात्राओं को भी बनाने थे अपना शिकार

पुलिस ने दंपति के पास से बरामद किए 16.35 ग्राम अवैध कोकीन और 63500 रूपये

विदेशी महिला तस्कर दिल्ली से कोकिन लाकर स्थानीय पैडलरों को करती थी सप्लाई

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर मामलें बड़ी कायमाबी हासिल की। पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र में कोबरा गैंग की विदेशी महिला ड्रग पैडलर समेत एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो दून के प्रतिष्ठित स्कूल की टीचर रह चुकी है। पुलिस ने इसी मामलें में उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 16.35 ग्राम कोकीन और 63,500 रुपए की नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार महिला टीचर का नाम रितिका साहनी और उसके पति का नाम सारथी साहनी है।

इसके पहले भी राजपुर पुलिस 6 फरवरी को कोबरा गैंग के 03 नशा तस्करों- सरोवर कुमार , तनिष्क और प्रिंस राज को 3.30 ग्राम अवैध कोकिन और 38.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर चुके है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सान्यू डायनाह ने बताया गया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है। उनके डिमाण्ड पर दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सो में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है। देहरादून में भी वह डिमाण्ड पर आरोपी सारथी साहनी और उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी।

आरोपी सारथी साहनी ने पूछताछ में बताया गया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है, जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थीं, के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है। और उसकी पत्नी के अध्यापिका होने के कारण उन पर कोई शक भी नही करता था।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026