गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 12:41 pm3 मिनट पठन समय

पीएम मोदी ने बिहार के गुरुद्वारे पटना साहिब में की 'सेवा', यहां देखें वीडियो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (13 मई) को बिहार के पटना में गुरुद्वारा पटना

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

13 मई 2024

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (13 मई) को बिहार के पटना में गुरुद्वारा पटना साहिब में लंगर परोसा। इसका वीडियो लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच आया है। बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदान बेगुसराय, उजियारपुर, समस्तीपुर, मुंगेर और दरभंगा में सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में पीएम मोदी को भगवा पगड़ी में लंगर परोसते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने भगवा पगड़ी, सफेद कुर्ता पजामा और काले रंग की बास्केट पहनी है।

तख्त श्री पटना साहिब को तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब के नाम से भी जाना जाता है, जो राज्य की राजधानी में स्थित सिखों के पांच तख्तों में से एक है. तख्त का निर्माण 18वीं शताब्दी में गुरु गोबिंद सिंह के जन्मस्थान को चिह्नित करने के लिए महाराजा रणजीत सिंह द्वारा करवाया गया था. सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 1666 में पटना में हुआ था। उन्होंने आनंदपुर साहिब जाने से पहले अपने प्रारंभिक वर्ष भी यहीं बिताए थे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026