गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 02:50 pm3 मिनट पठन समय

पीएम मोदी ने स्पेस मिशन के टचडाउन पॉइंट का किया नामकरण

‘शिवशक्ति’ के नाम से जानी जाएगी जगह नई दिल्ली। पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

27 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

‘शिवशक्ति’ के नाम से जानी जाएगी जगह

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के सॉफ्ट लैंडिंग वाली जगह को नाम दिया है। पीएम मोदी बेंगलुरू में इसरो वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे थे। यहां वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरे परिवारजनों, आप जानते हैं कि स्पेस मिशन के टचडाउन पॉइंट को एक नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा है। चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा है भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान 3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस पॉइंट को- शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।

23 अगस्त को जब भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ था, उस समय प्रधानमंत्री साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स समिट में हिस्सा ले रहे थे। इसके बाद वे ग्रीस के दौरे पर गए थे। बेंगलुरु में प्रधानमंत्री ने एक और घोषणा की। उन्होंने कहा कि चांद के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपना पदचिन्ह छोड़ा है, उसे अब तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026