गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Lifestyle 09:15 am3 मिनट पठन समय

प्लास्टिक स्ट्रॉ बन सकती है सेहत की दुश्मन, जानिए इसके नुकसान

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुविधाजनक विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

9 अप्रैल 2026

18.4K बार पढ़ा गया
प्लास्टिक स्ट्रॉ बन सकती है सेहत की दुश्मन, जानिए इसके नुकसान

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुविधाजनक विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कई बार यही सुविधाएं स्वास्थ्य के लिए खतरा बन जाती हैं। बाजार में मिलने वाले जूस और कोल्ड ड्रिंक्स के साथ इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक स्ट्रॉ भी ऐसा ही एक उदाहरण है, जो अनजाने में शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

प्लास्टिक स्ट्रॉ देखने में भले ही साधारण और उपयोगी लगती हों, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स धीरे-धीरे शरीर में प्रवेश कर स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार उपयोग से यह कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती हैं।

हार्मोनल असंतुलन का खतरा
प्लास्टिक स्ट्रॉ में मौजूद बिस्फेनॉल-ए (BPA) जैसे तत्व शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं। इससे थायरॉइड, प्रजनन क्षमता और अन्य हार्मोन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने की आशंका रहती है।

दिल की सेहत और वजन पर असर
प्लास्टिक से निकलने वाले रसायन शरीर के मेटाबोलिज्म को प्रभावित करते हैं, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही, यह मोटापे की समस्या को भी बढ़ावा दे सकते हैं।

कैंसर का बढ़ता जोखिम
लंबे समय तक प्लास्टिक के संपर्क में रहने से शरीर में हानिकारक तत्व जमा हो सकते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। खासकर महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

बच्चों पर अधिक प्रभाव
बच्चों का शरीर अधिक संवेदनशील होता है, इसलिए प्लास्टिक स्ट्रॉ के केमिकल्स उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित कर सकते हैं। उनकी इम्युनिटी पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।

क्या करें बचाव के लिए?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्लास्टिक स्ट्रॉ के बजाय सुरक्षित विकल्प अपनाने की सलाह देते हैं। स्टेनलेस स्टील, कांच या बायोडिग्रेडेबल स्ट्रॉ बेहतर विकल्प हैं। इनके इस्तेमाल से न केवल स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।

नोट: यह जानकारी विभिन्न शोध और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार की गई है।

(साभार)

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026