गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:39 am3 मिनट पठन समय

पिथौरागढ़- चम्पावत लाइन से सुधरी बिजली आपूर्ति- पीसी ध्यानी

– पीएम मोदी ने किया था विद्युत पारेषण लाइन का लोकार्पण – दीपावली पर बिजली

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

20 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

– पीएम मोदी ने किया था विद्युत पारेषण लाइन का लोकार्पण

– दीपावली पर बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के होंगे प्रयास

– पिटकुल के MD पीसी ध्यानी ने किया समाचार में छपी खबर का खंडन

देहरादून। पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने कहा है कि पिथौरागढ़-लोहाघाट-चम्पावत लाइन का विद्युतीकरण का कार्य दो जून 2023 को पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि 42 किलोमीटर लंबी इस लाइन के पारेषण का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पारेषण लाइन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिटकुल दीपावली के मौके पर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। पिटकुल के मुताबिक पिथौरागढ़-लोहाघाट-चम्पावत लाइन के तैयार होने के बाद विद्युत नियामक आयोग की अनुमति के बाद इसे 33 केवी से ऊर्जाकृत किया गया है। इस लाइन को लेकर एक अधीक्षण अभियंता,एक अधिशासी अभियंता, एक सहायक और एक अवर अभियंता तैनात है। यह पारेषण लाइन का कार्य अलग है और सब स्टेशन निर्माण कार्य अलग है।

पिटकुल ने अमर उजाला की खबर का खंडन किया है कि अखबार ने बिना तथ्यों की परख किये ही एकतरफा न्यूज प्रकाशित कर दी। इसके लिए पिटकुल ने अखबार को खंडन प्रकाशित करने के लिए नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि 132 केवी चम्पावत-लोहाघाट- पिथौरागढ़ पारेषण लाइन पूरी तरह से तैयार है। चम्पावत का बिजली घर निर्माण कार्य बिल्कुल अलग है। इसे इस लाइन से नहीं जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने अपने अखबार में यह खबर बिना किसी तथ्य के ही प्रकाशित कर दी।

पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने कहा है कि कुमाऊं क्षेत्र में पहले ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या थी। इस पारेषण लाइन की वजह से इस समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि पिटकुल पूरे प्रदेश में बेहतरीन सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026