गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:55 am3 मिनट पठन समय

वाहनों की पुरानी दरों पर फिटनेस टेस्ट फीस लेने की अवधि बढ़ी

अब एक साल और पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

23 फ़रवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

अब एक साल और पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे

केंद्र ने विशेष सहायता योजना में मंजूर किये 372.63 करोड़

देहरादून। पंद्रह साल पुराने वाहनों की पुरानी दरों पर फिटनेस टेस्ट फीस लेने की अवधि बढ़ा दी गयी है। अब यह सुविधा 21 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी। सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने हेतु पुरानी दरों पर ही फीस लिए जाने की जो सुविधा 22 फरवरी 2024 तक री गयी थी। यह सुविधा एक साल बढ़ाते हुए 21 फरवरी 2025 तक कर दी गयी है। परिवहन सचिव ने कहा कि वाहन स्वामी अब एक वर्ष तक पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे। इस सुविधा हेतु परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठन काफ़ी दिनों से मांग कर रहे थे जिसे मुख्यमंत्री ने आज पूरी कर दी गई है।

केंद्र ने विशेष सहायता योजना में मंजूर किये 372.63 करोड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना, 2023-24 के अंतर्गत उत्तराखण्ड को 372.63 करोड़ की धनराशि जारी करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस धनराशि के माध्यम से प्रदेश के विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा परिवहन विभाग के प्रस्ताव को दी गई स्वीकृति

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026