गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 11:36 am3 मिनट पठन समय

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

4 मई 2024

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोल रहे हैं। अब उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। बरेली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘कांग्रेस का घोषणापत्र आपने देखा है. ये इंडी गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। ये गठबंधन देश के लिए नहीं है, ये गठबंधन किसके लिए है? आज आपने देखा होगा कि पाकिस्तान का एक पूर्व मंत्री राहुल गांधी की तारीफ करता है।’

‘चुनाव के बाद पांच साल के लिए गायब’
उन्होंने आगे कहा, ‘भारत में कोई राहुल गांधी की तारीफ नहीं करता क्योंकि यहां के लोगों को मालूम है कि जब भी भारत में संकट आएगा, राहुल गांधी सबसे पहले इटली भाग जाएगा. तब उन्हें भारत की जनता याद नहीं आती, लेकिन जब चुनाव आते हैं तो उन्हें लोगों की याद आती है. चुनाव के बाद पांच साल के लिए गायब हो जाएंगे।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा जनता से बहुत झूठ बोलते हैं. कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कहती है कि वे अल्पसंख्यकों को उनके खान-पान का पालन करने की पूरी आजादी देंगे. मैं पूछना चाहता हूं कि उनकी कौन सी खान-पान की आदतें बहुसंख्यक समुदाय से अलग हैं, वह सिर्फ एक है, यानी गोमांस। हम इस पाप का समर्थन नहीं करेंगे।’

मोदी सरकार की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा, ‘2014 से पहले, भारत को वैश्विक स्तर पर कोई सम्मान नहीं था, देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही थीं. महिलाएं और कारोबारी असुरक्षित थे. 2014 के बाद वैश्विक स्तर पर भारत के प्रति सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हुआ है। यही नया भारत है। नया भारत छेड़ता नहीं है लेकिन कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं है।’

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026