गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 09:10 am3 मिनट पठन समय

एक्वा लाइन मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अब व्हाट्सएप के जरिये कर सकेंगे टिकट बुक

एनएमआरसी की तरफ से नंबर होगा जारी  नोएडा। एक्वा लाइन मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

एनएमआरसी की तरफ से नंबर होगा जारी 

नोएडा। एक्वा लाइन मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही एक और सुविधा मिलने वाली है। घर बैठे या कहीं से भी व्हाट्सएप के जरिये मेट्रो की टिकट बुक की जा सकेगी। इसके लिए एक नंबर जारी किया जाएगा। फिलहाल, मेट्रो स्टेशनों पर नकद, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और यूपीआई से भुगतान की सुविधा है। मेट्रो प्रबंधन सहूलियत देकर यात्रियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो से सफर करने के लिए टिकट काउंटर पर आने की जरूरत नहीं पड़े, इसके लिए अब व्हाट्सएप नंबर जारी करने की तैयारी की जा रही है। एनएमआरसी की तरफ से जारी व्हाट्सएप नंबर को मोबाइल में सेव करना होगा।

व्हाट्सएप विकल्प पर जाकर नंबर सर्च करना होगा। इसके बाद इस नंबर पर सेवा का विकल्प चुनना होगा। टिकट के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको किस स्टेशन से सफर करना है और कौन से स्टेशन पर उतरना है, इसकी जानकारी भरनी होगी। यूपीआई से भुगतान कर टिकट अपलोड किया जा सकेगा। मोबाइल में फीड क्यूआर कोड को स्टेशन के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट की डिस्प्ले पर टच करना होगा, जिस तरह मेट्रो के स्मार्ट कार्ड को टच करते हैं। गेट खुलने पर प्लेटफॉर्म पर प्रवेश किया जा सकेगा। गंतव्य स्टेशन के एएफसी गेट पर मोबाइल में फीड क्यूआर कोड फिर से टच करना होगा। गेट खुलने पर स्टेशन से बाहर निकल सकेंगे।

फिलहाल, एनएमआरसी के मोबाइल एप पर यह सुविधा उपलब्ध है लेकिन जागरूकता के अभाव में ज्यादा यात्री इसका प्रयोग नहीं करते हैं। मोबाइल एप के जरिये टिकट बुक किया जा सकता है। एक्वा लाइन मेट्रो के जरिये रोजाना करीब 50 हजार यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026