गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 06:10 am3 मिनट पठन समय

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सोमवार से ओपीडी फ्री

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन की ओर से मरीजों को सोमवार से निःशुल्क ओपीड़ी सेवाओं

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

3 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन की ओर से मरीजों को सोमवार से निःशुल्क ओपीड़ी सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अन्तर्गत 4 दिसम्बर सोमवार से मरीजों को निःशुल्क पंजीकरण एवम् चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिलेगा। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को अस्पताल के नियमानुसार 50 प्रतिशत का डिस्कांट भी दिया जाएगा। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने दी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने जानकारी दी कि मेडिसिन विभाग, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग, सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग, नाक कान गला रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, त्वचा रोग विभाग, शिुशु एवम् बाल रोग, मनोरोग विभाग और छाती एवम् श्वास रोग विभाग में आने वाले सभी मरीज निःशुल्क ओपीडी कार्ड बनवा पाएंगे। प्रसव के लिए आने वाली आयुष्मान कार्ड धारक गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मिलेगी। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के आयुष्मान कार्ड भी स्वीकार्य हैं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026