गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 11:56 am3 मिनट पठन समय

'वीर बाल दिवस' पर साहिबजादों को नमन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

वीर बाल दिवस देश के बच्चों और युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 दिसंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
'वीर बाल दिवस' पर साहिबजादों को नमन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

वीर बाल दिवस देश के बच्चों और युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का सशक्त माध्यम है- जोशी

देहरादून। धर्म और आस्था की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान को समर्पित “वीर बाल दिवस” के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पटेलनगर, देहरादून पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने साहिबजादों के जीवन, संघर्ष और अद्वितीय बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि वीर बाल दिवस देश के बच्चों और युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों द्वारा दिया गया बलिदान अतुलनीय है, जिसे देश सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करता रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग, बच्चे और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने साहिबजादों के शौर्य और बलिदान को नमन किया।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026