गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:13 am3 मिनट पठन समय

अब संचालित हो सकेंगी लंबी बोगी वाली ट्रेन, प्लेटफार्म विस्तारीकरण का काम हुआ शुरू

ऋषिकेश। अब ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से लंबी बोगी वाली ट्रेन संचालित हो सकेंगी। रेलवे की

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

ऋषिकेश। अब ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से लंबी बोगी वाली ट्रेन संचालित हो सकेंगी। रेलवे की ओर से प्लेटफार्म विस्तारीकरण का काम शुरू कर दिया है। प्लेटफार्म के साथ ट्रैक का विस्तारीकरण किया जा रहा है। विस्तारीकरण के बाद यहां से 22 बाेगी वाली ट्रेन का संचालन हो सकेगा। अभी तक यहां से 16 बोगी वाली ट्रेन ही संचालित होती हैं। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की तीन ट्रेन और दो लोकल ट्रेन का संचालन होता है। योगनगरी रेलवे स्टेशन बनने के बाद ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के अस्तित्व को लेकर सवाल उठने लगे थे। कोई भविष्य में इस रेलवे स्टेशन को गुड्स यार्ड में बदलने तो कोई इसे तोड़कर रेलवे की आवासीय का कॉलोनी बनाए जाने की बात कर रहा था।

लेकिन अब इन बातों पर विराम लग गया है। यहां से हेमकुंड एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन होता है। दो लोकल ट्रेन भी चलती हैं। रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म लंबा न होने के कारण यहां से संचालित होने वाली ट्रेन में हरिद्वार से अतिरिक्त बोगी जोड़ी जाती हैं। रेलवे स्टेशन का विस्तार होने के बाद यहां 22 बोगी वाली ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे प्लेटफार्म का विस्तारीकरण स्टेशन से ग्रेफ कार्यालय की ओर से 100 मीटर और हरिद्वार की ओर से 150 मीटर लंबा ट्रैक बनेगा। ट्रैक और प्लेटफार्म बनने में करीब तीन महीने का समय लगेगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026