गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uncategorized 07:17 am3 मिनट पठन समय

दिल्ली दौरे का नीतीश मकसद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर आए तो उसे लेकर कई तरह

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

21 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर आए तो उसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं। इसमें सबसे खास चर्चा उनके अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाने से हुई। वाजपेयी की सरकार में नीतीश कुमार मंत्री रहे थे और हमेशा उनकी तारीफ करते रहते हैं। वे उस समय की भाजपा की तारीफ करते हैं और अभी की भाजपा की आलोचना करते हैं। दूसरी ओर बिहार में उनकी सहयोगी पार्टियां यानी राजद, कांग्रेस और लेफ्ट तीनों पहले वाली भाजपा के भी आलोचक रहे हैं। हालांकि नीतीश को इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने यह मैसेज दिया कि उनको भाजपा से दिक्कत नहीं है, बल्कि भाजपा के मौजूदा नेतृत्व से दिक्कत है। उनका यह संदेश सहयोगी पार्टियों के है तो साथ ही बिहार की जनता के लिए भी है। उन्होंने मतदाताओं को भी एक मैसेज दिया है।

असल में नीतीश कुमार की यह खासियत रही है कि जब वे भाजपा के साथ थे तब भी कुछ मुस्लिम वोट उनको मिलते थे। उनकी छवि सांप्रदायिक नहीं थी। और अब जब वे राजद और कांग्रेस के साथ हैं तब भी उनकी छवि हार्डकोर सेकुलर नेता वाली नहीं है। यानी हिंदुत्व की विचारधारा वाले मतदाताओं का भी उनको समर्थन मिल सकता है। अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर उन्होंने मतदाताओं को यही मैसेज दिया है कि वे भाजपा से ज्यादा दूर नहीं हैं। सहयोगी पार्टियों को नीतीश ने यह मैसेज दिया है कि उनकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। ध्यान रहे 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक होने वाली है। उसमें 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनेगी। नीतीश ने चूंकि इस गठबंधन की पहली की थी इसलिए वे चाहते हैं कि उनको ‘इंडिया’ का अध्यक्ष या समन्वयक बनाया जाए। उस बैठक से ठीक पहले दिल्ली आकर नीतीश ने नेताओं पर दबाव बना दिया है। वे बार बार यह भी मैसेज बनवा रहे हैं कि उनकी छवि बाकी नेताओं के मुकाबले ज्यादा स्वीकार्य है इसलिए उनको आगे करना चाहिए।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026